Type Here to Get Search Results !

नोबेल पुरस्कार 2011

नोबेल पुरस्कार

शांति के क्षेत्र में - १ एलेन जॉन्सन सरलीफ (अफ्रीका की लोकतान्त्रिक रूप से निर्वाचित पहली महिला राष्ट्रपति है ,उन्होंने शांति स्थापना और महिलाओं की मजबूती में योगदान दिया )
२ . लेमाह जीबोवी - (लाइबेरिया में लम्बे समय से जरी युद्ध के अंत के लिए सभी जाति और धर्म की महिलाओं को एकजुट किया).
तवाक्कुल करमान - (यमन में लोकतंत्र एवं शांति स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई .

साहित्य के क्षेत्र में - स्वीडन के लोकप्रिय कवि टामस ट्रांसट्रांमरको वर्ष २०११ का नोबेल पुरस्कार दिया गया (बाल्टिक्स १९९४ और विंडोज़ एवं स्टोन्स १९६६ सर्वाधिक चर्चित पुस्तक थी ) ये लकवाग्रस्त थे .

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में - अमेरिका के अर्थशास्त्री थॉमस सार्जेट और क्रिस्टोफर सिम्स को संयुक्त रूप से ये पुरस्कार दिया गया (दोनों अर्थशास्त्रियों को वृहध्द आर्थिक नीतियों के कारण और प्रभाव के शोध के लिए दिया गया )

चिकित्सा के क्षेत्र में - प्रतिरोधक तंत्र की गुत्थी सुलझाने वाले तीन वैज्ञानिक अमेरिका के वैज्ञानिक ब्रुश बिटलर , कनाड़ा के राल्फ स्टीनमैन और लक्जमबर्ग के ज्युल्स हॉप मैन को यह पुरस्कार दिया गया . स्वीडन के केरोलिंस्का इंस्टीट्यूट ने विजेताओं की घोषणा करते हुए यह कहा की ज्युल्स हॉप मैन और स्टीनमैन ने प्रतिरोधक तंत्र के प्रमुख सिद्धांतो की खोज की . संस्था के मुताबिक बिटलर और स्टीन मैन के शोध ने थिरेपेटीक टीके के विकास की नीवं रखी . इन टीको से प्रतिरोधक क्षमता बढती है


रसायन क्षेत्र - इजरायली वैज्ञानिक डेनियल शैतमैन को दिया जायेगा .उनको यह सम्मान ठोस पदार्थो में मोजेक जैसी सरंचना क्वासी क्रिस्टल्स की खोज के लिए दिया गया . साथ ही उन्होंने अणुओ की सरंचना से सम्बधित न्यू पैटर्न का खुलासा किया




भौतिकी क्षेत्र - फिजिस्क में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमेरिका मूल के तीन वैज्ञानिको को यह पुरस्कार दिया गया . वैज्ञानिकों ने फटते तारो का अध्ययन किया विशेष प्रकार के यानि फटते तारो के विश्लेषण के जरिए ब्रह्मांड के विस्तार के बारे में जानकारी दी यह है वो तीन वैज्ञानिक - सॉल पर्ल मटर (५२) , ब्रायन शि्मट (४४), एडम रीस (४२)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.