Type Here to Get Search Results !

पत्रिका के विश्वनाथ सैनी को दर्डा पुरस्कार

पत्रिका के विश्वनाथ सैनी को दर्डा पुरस्कार 
जवाहरलाल दर्डा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार और अशोक गहलोत लोकमत मित्रता पुरस्कार समारोह 16 फरवरी को शाम चार बजे यहां पिंकसिटी प्रेस क्लब में होगा। 2010 का दर्डा पुरस्कार संयुक्त रूप से राजस्थान पत्रिका झुंझुनूं कार्यालय के संवाददाता विश्वनाथ सैनी और जयपुर के पत्रकार मदन कलाल को दिया जाएगा।

इसी वर्ष का अशोक गहलोत मित्रता पुरस्कार वरिष पत्रकार राजेन्द्र शंकर भट्ट व वेद व्यास को प्रदान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल शिवराज पाटिल होंगे। अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। 2011 का दर्डा पुरस्कार जोधपुर के स्वतंत्र पत्रकार मोईनुद्दीन चिश्ती और अशोक गहलोत मित्रता पुरस्कार वरिष पत्रकार ओम थानवी को दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.