- पल्लवों की राजधानी काँची थी.
- कनिष्क ने 78 ई० में शक् संवत् की शुरुआत की थी.
- हर्षवर्धन प्रत्येक पांच वर्ष के बाद प्रयाग में धार्मिक सम्मेलन का आयोजन करता था.
- हडप्पाकालीन मोहनजोदड़ो स्थलों पर मुहरों पर जहाज की आकृति अंकित है.
- सारनाथ के धमेक स्तूप का निर्माण कुमारगुप्त ने करवाया था.
- कृष्ण देव राय के दरबार में “अष्ट-दिग्गज” आठ तेलगु कवि थे.
- वर्द्धमान महावीर का जन्म वैशाली में हुआ था.
- जैन धर्म का आधारभूत बिंदु अहिंसा है.
- आर्यो के शासन का स्वरूप राजतन्त्र था.
- सिकन्दर के हमले के समय उत्तर भारत पर नन्द राजवंशो का शासन था.
- पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 ई० में पास किया गया.
- 1916 में ‘यंग इण्डिया’ में प्रकाशित एक लेख में लाला लाजपतराय ने कांग्रेस को लॉर्ड डरफिन के दिमाग की उपज बताया था.
- लन्दन में इण्डिया हाऊस की स्थापना श्यामजी कृष्ण वर्मा ने की थी.
- महात्मा गाँधी की आत्मकथा मूल रूप में अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है.
- जैन धर्म की द्वितीय संगीति वल्लभी मे आयोजित की गई थी.
- ;तीर्थकर’ जैन धर्म से सम्बंधित शब्द है.
- ‘जियो और जीने दो’ यह वाक्य महावीर स्वामी ने कहा था.
- जैन तीर्थकरो के क्रम में अंतिम महावीर थे.
- लॉर्ड वेलेजली के साथ सहायक संधि पर हस्ताक्षर निजाम अली ने किए थे.
- रॉलेट एक्ट के पास होने की घटना के बाद गांधीजी ने ब्रिटिश सरकार को ‘शैतानी लोग’ कहा था.
- रामकृष्ण मिशन को स्वामी विवेकानंद ने स्थापित किया था.
- वास्को-डि-गामा ने भारत की खोज 1498 में की थी.
- थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना न्यूयार्क में हुई थी.
- अकबर मुगल शासक को ‘महान’ की संज्ञा दी गई.
- दिल्ली के सिहांसन पर अपने चाचा की हत्या कर बैठने वाला अलाउद्दीन खिलजी था.
रोज 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (2)
सोमवार, मार्च 19, 2012
0

क्या आपको हमारा किया जा रहा प्रयास अच्छा लगा तो जरूर बताइए.