Type Here to Get Search Results !

अमेरिका में दो भारतवंशी प्रमुख पदों पर


अमेरिका में दो भारतवंशी प्रमुख पदों पर

अमेरिका में दो भारतवंशी प्रमुख पदों पर नियुक्त ओबामा प्रशासन में शामिल भारतीय एजेंसीत्नवाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी मूल के दो और भारतीयों पौला गंगोपाध्याय और सोनी रामास्वामी को अपने प्रशासन में शामिल किया है। 

सुश्री गंगोपाध्याय को राष्ट्रीय संग्रहालय एवं पुस्तकालय सेवा बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। 
जबकि डॉ. रामास्वामी को राष्ट्रीय खाद्य एवं कृषि संस्थान का निदेशक बनाया गया है। 
गंगोपाध्याय फिलहाल हेनरी फोर्ड में चीफ लर्निंग आफिसर हैं। 
डॉ. रामास्वामी ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस में डीन हैं। 
अंतरराष्ट्रीय विकास संबंधी अमेरिकी एजेंसी के प्रशासक राजीव शाह सर्वोच्च पद हासिल करने वाले भारतीय हैं। 

भारतीय एनजीओ चिंतन को अमेरिकी पुरस्कार 
भारत के एनजीओ 'चिंतन' को अमेरिका के पहले 'इनोवेशन अवॉर्ड फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन एंड गल्र्स' से नवाजा गया है। 'चिंतन' की संस्थापक भारती चतुर्वेदी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। क्लिंटन ने कहा कि चिंतन ने भारत में पिछले पांच वर्षों में कूड़ा बीनने वाले 20,000 लोगों के लिए काम किया। दो हजार से अधिक बच्चों को शिक्षा और अन्य अवसर उपलब्ध कराए गए। चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन हरित क्षेत्र में लोगों को नौकरियां देता है। 


  1.  पौला गंगोपाध्याय : सदस्य, राष्ट्रीय संग्रहालय एवं पुस्तकालय सेवा बोर्ड 
  2. सोनी रामास्वामी : निदेशक, राष्ट्रीय खाद्य एवं कृषि संस्थान 
  3.  अनुज चांग देसाई : विदेशी निपटारा दावा आयोग 
  4.  सोनल शाह : राष्ट्रपति की उप सहायक 
  5.  फराह पंडित : मुस्लिम समुदायों के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि 
  6.  अंजू भार्गव : सदस्य, विश्वास आधारित सलाहकार परिषद 
  7.  राजन आनंद : कार्यकारी निदेशक, कृषि विभाग का पोषण एवं प्रचार केंद्र 
  8.  निशा देसाई बिस्वाल : सहायक, एशिया संबंधी प्रशासनिक ब्यूरो 
  9. दीपा गुप्ता : सदस्य, राष्ट्रीय कला परिषद 
  10. अरूनवा जोशी मजुमदार : उप सचिव, ऊर्जा विभाग 
  11.  प्रीत भरारा : अटॉर्नी, न्यूयॉर्क 
  12.  अजीत वरदराज पई : आयुक्त, संघीय संचार आयोग 
  13. गीता पासी : जिबूती में अमेरिकी राजदूत 
  14.  शुभ्रा सुरेश : निदेशक- राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन 
  15.  राजेश डे : उप सहायक -अटॉर्नी जनरल, विधि मंत्रालय 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.