Type Here to Get Search Results !

राजस्थान मे परम्परागत जल स्त्रोत


राजस्थान मे परम्परागत जल स्त्रोत- 

तालाबः- 
तालाब में वर्षा का पानी को एकत्रित किया जाता है। प्राचीन काल से तालाबों का अस्तित्व रहा है। तालाबों के समीप कुआँ भी होता था। इनकी देख-रेख की जिम्मेदारी समाज की होती थी। धार्मिक तालाबों की सुरक्षा व सरंक्षण अच्छा हुआ है। अनेक तालाबों का शहरीकरण हो गया है। राज्य में स्थित तालाबों पर तत्काल ध्यान रखने की आवश्यकता हैं क्योंकि इनसे अनेक कुओंएवं बावडियों को पानी मिलता है।

मुख्य तालाबों की जिलेवार स्थिति - 
(1.) रणथम्भौर: सुखसागर तालाब, कालासागर  तालाब, जंगली तालाब।
(2.) पाली: हेमावास, दांतीवाडा़, मुथाना तालाब। 
(3.) भीलवाडा़: सरेरी, खारी, मेजा तालाब। 
(4.) उदयपुर: बागोलिया तालाब। 
(5.) चितोड़गढ़: पद्मीनी तालाब, वानकिया, मुरालिया, सेनापानी तालाब।
(6.) बू ंदी: कीर्ति मोरी, बरडा, हिण्डोली तालाब। 
(7.) भरतपुर: पार्वती, बारेठा तालाब। 
(8.) जैसलमेर: गढ़सीसर तालाब। 
(9.) डूंगरपुर: एडवर्ड सागर। 
(10.) प्रतापगढ़: रायपुर, गंधेर, खेरोट, घोटार्सी, ढ़लमु, अचलपुर, जाजली, अचलावदा, सांखथलीतथा तेजसागर तालाब। 

झीलेः- 
राजस्थान मे परम्परागत जल सरंक्षण सर्वाधिक झीलों में होता है। यहाँ पर प्रसिद्ध झीले हैं। यहाँ के राजा, सेठों व बनजारों और जनता ने झीलों का निर्माण करवाया है। लालसागर झील, (1800 ई.) केलाना झील (1872 ई.) तखतसागर झील (1932 ई.), और उम्मेदसागर झील (1931 ई.) आकार की दृष्टि से विशाल है। इनमें 70 करोड़ घन फिट जल तक आ सकता है। पुष्कर झील का धार्मिक महत्व है। झीलों का सिचाईं के रूप में भी प्रयोग होता है और कहीं पेयजल के रूप में।

झीलों की जिलेवार स्थिति- 
(1) अजमेर: आनासागर, फॉय सागर, पुष्कर झील!
(2) अलवर  : जयसागर, मानसरोवर, विजय सागर।
(3) उदयपुर: फतहसागर, पिछोला, जयसंमद, उदयसांगर, स्वरूप सांगर। 
(4) करौली     : नाग तलाई, जुग्गर, ममचेडी़, नीदर।
(5) कोटा      :   जवाहर सागर
(6) चित्तोडगढ़ : राणा प्रताप सागर, भूपाल सागर झील।
(7)  चुरू      :   ताल छापर झील,
(8)  जयपुर: सांभर झील,छापरवाड़ा झील जमवारामगढ़
(9)  जालौर    :   बांकली बांध, बीठल बांध
(10) जैसलमेर: गढ़सीसर ,उम्मेदसागर, प्रतापासगर 
(11) जोधपुर    :  बालसंमद,उम्मेदसागर, प्रतापसागर       
(12) झालावाड़ : मानसरोवर
(13) झुन्झुनू : अजीत सागर बांध।
(14) टोंक: बीसलपुर,टोरडी सागर
(15) डूंगरपुर   :    गैब सागर,सोमकमला
(16) दौसा     :    कालख सागर।
(17) धोलपुर   :   रामगसागर,तालाबषाही।
(18) नागोर: डीडवाना,भाकरी मोलास।
(19) पाली     :   सरदार संमद।
(20) बाड़मेर: पंचबद्रा
(21) बांरा     :   उम्मेद सागर,अकलेरा सागर।
(22) बांसवाड़ा: बजाज सागर बांध
(23) बीकानेर  :  लूणकरणसर, अनूप सागर, गजना झील।
(24) बूंदी     :   नवलख सागर, जेतसागर, सूरसागर।
(25) भरतपुर: मोती झील।
(26) भीलवाड़ा  :  मांडलताल, खारी बांधजैतपुरा बांध।
(27) राजसंमद :  राजसंमद झील। 
(28) सवाई माधोपुर: पाँचना बाध, मोरेल बांध। 
(29) सिरोही   :  नक्की झील 
(30) सीकर    :  रायपुर बाँध। 
(31) श्री गगानगर: शिवपुरहैड झील। 
(32) हनुमान गढ़ : तलवाडा़ झील। 


नाडी: -
यह एक प्रकार का पोखर होता है। इसमंे वर्षा का जल एकत्रित होता है। यह विशेषकर जोधपुर की तरफ होती है। 1520 ई. में राव जोधाजी ने सर्वप्रथम एक नाडी़ का निर्माण करवाया था। पश्चिमी राजस्थान के प्रत्येक गांव में नाडी़ मिलती है। रेतीले मैदानी क्षेत्रों में ये नाडियाँ 3 से 12 मीटर तक गहरी होती है। इनमे जल निकासी की व्यवस्था भी होती है। यह पानी 10 महिने तक चलता है। एल्युवियल मृदा (मिटी) वाले क्षेत्रों की नाडी़ आकार में बडी़ होती है। इनमें पानी 12 महिने तक एकत्र रह सकता है। एक सर्वेक्षण के अनुसार नागौर, बाड़मेर व जैसलमेर में पानी की कुछ आवश्यकता का 38 प्रतिशत पानी नाडी़ द्वारा पूरा किया जाता है। नाडी़ वस्तुतः भूसतह पर बना एक गडा होता है जिसमें वर्षा जल आकर एकत्रित होता रहता है। समय समय पर इसकी खुदाई भी की जाती है, क्योंकि पानी के साथ गाद भी आ जाती है जिससे उसमें पानी की क्षमता कम हो जाती है। कई बार छोटी-छोटी नाड़ियों की क्षमता बढा़ने के लिए दो तरफ से उनको पक्की कर दिया जाता है। नाडी़ बनाने वाले के नाम पर ही इनका नाम रख दिया जाता है। अधिकांश नाड़िया आधुनिक युग में अपना अस्तिव खोती जा रही है। इन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है। 

बावडीः- 
राजस्थान मे बावडी़ निर्माण की परम्परा भी प्राचीन है। प्राचीन काल, पूर्वमध्यकाल एवं मध्यकाल सभी में बावड़ियों के बनाये जाने की जानकारी मिलती है। कई बावडियाँ वास्तुशास्त्र से बनाई जान पड़ती है। अपराजितपृच्छा ग्रन्थ में बावडियों के चार प्रकार बताये गये है है। अधिकांश बावडियाँ मन्दिरों, किलो या मठों के नजदीक बनाई जाती थी। आभानेरी की चाँद बावडी़ हर्षद माता के मन्दिर के साथ बनी हुई हैं। इस चाँद बावडी के दोनों ओर बरामदे एवं स्नानगृह है।बावडियां पीने के पानी, सिंचाई एवं स्नान के लिए महत्वपूर्ण जल स्त्रोत रही हैं। राजस्थान की बावडियाँ वर्षा जल संचय के काम आती है। कहीं कहीं इनमें आवासीय व्यवस्था भी रहती थी। मेघदूत में बावडी़ निर्माण का उल्लेख मिलता है। आज राजस्थान में बावड़ियों की दशा ठीक नहीं है। इनका जीर्णोंद्धार किया जाना चाहिए। 

टांका:- 
टांका राजस्थान में रेतीले क्षेत्र मं वर्षा जल को संग्रहित करने की महत्वपूर्ण परम्परागत प्रणाली है। इसे कुंड भी कहते हैं। यह विशेषतौर से पेयजल के लिए प्रयोग होता है। यह सूक्ष्म भूमिगत सरोवर होता है। जिसको ऊपर से ढक दिया जाता है इसका निर्माण मिटी से भी होता है और सिमेण्ट से भी होता है। यहाँ का भू-जल लवणीय होता हैं इसलिए वर्षा जल टांके में इकट्टा कर पीने के काम में लिया जाता है। वह पानी निर्मल होता है। यह तश्तरी प्रकार का निर्मित होता हैं। टांका किलों में, तलहटी में, घर की छत पर, आंगन में और खेत आदि में बनाया जाता है। इसका निर्माण सार्वजनिकरूपसे लोगों द्वारा, सरकार द्वारा तथा निजी निर्माण स्वंय व्यक्ति द्वारा करवाया जाता है।
पंचायत की जमीन पर निर्मित टांका सार्वजनिक होता हैं। जिसका प्रयोग पूरा गांव करता है। कुछ टांके (कुंडी) गांव के अमीरों द्वारा धर्म के नाम पर परोपकार हेतु बनवा दिये जाते हैं। एक परिवार विशेष उसकी देख-रेख करता हैं।कुंडी या टांके का निर्माण जमीन या चबूतरे के ढ़लान के हिसाब से बनाये जाते हैं जिस आंगन में वर्षा का जल संग्रहित किया जाता है, उसे, आगोर या पायतान कहते हैं। जिसका अर्थ होता बटोरना। पायतान को साफ रखा जाता है, क्योंकि उसी से बहकर पानी टांके में जाता है। टांके के मुहाने पर इंडु (सुराख) होता है जिसके ऊपर जाली लगी रहती है,ताकि कचरा नहीं जा सके। टांका चाहे छोटा हो या बडा़ उसको ढंककर रखते हैं। पायतान का तल पानी के साथ कटकर नहीं जाए इस हेतु उसको राख, बजरी व मोरम से लीप कर रखते हैं। टांका 40-30 फिट तक गहरा होता है। पानी निकालने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग किया जाता है। ऊपर मीनारनुमा ढे़कली बनाई जाती है जिससे पानी खींचकर निंकाला जाता है। खेतों में थोडी़-थोडी़ दूरी पर टांकें या कुड़िया बनाई जाती हैं।

खडीन:- 
खडीन का सर्वप्रथम प्रचलन 15वीं शताब्दी में जैसलमेर के पालीवाल ब्राह्मणों ने किया था। यह बहुउद्देशीय परम्परागत तकनीकी ज्ञान पर आधारित होती है। खडीन के निर्माण हेतु राज जमीन देता था जिसके बदले में उपज का 1/4 हिस्सादेना पड़ता था। जैसलमेर जिले में लगभग 500 छोटी बडी खडीनें विकसित हैं जिनसे 1300 हैक्टेयर जमीन सिंचित की जाती है। वर्तमान में ईराक के लोग भी इस प्रणाली को अपनाये हुए हैं। यह ढालवाली भूमि के नीचे निर्मित होता है। इसके दो तरफ मिट्टी की पाल होती है। तीसरी तरफ पत्थर की पक्की चादर बनाई जाती है। खडीन का क्षेत्र विस्तार 5 से 7 किलो मीटर तक होता है। पाल सामान्यतया 2 से 4 मीटर तक ऊंची होती है। पानी की मात्रा अधिक होने पर पानी अगले खडीन में प्रवेश कर जाता है। सूखने पर पिछली खडीन की भूमि में नमी के आधार पर फसलें उगाई जाती है। मरू क्षेत्र में इन्हीं परिस्थितियों में गेहूँ की फसल उगाई जाती है।
खडीन तकनीकी द्वारा बंजर भूमि को भी कृषि योग्य बनाया जाता है।  जस स्थान पर पानी एकत्रित होता है उसे खडीन तथा इसे रोकने वाले बांध को खडीन बांध कहते हैं। खडीन बांध इस प्रकार से बनाए जाते हैं ताकि पानी की अधिक आवन पर अतिरिक्त पानी ऊपर से निकल जाए। गहरी खडीनों में पानी को फाटक से आवश्यकतानुसार निकाल दिया जाता है।खडीनों में बहकर आने वाला जल अपने साथ उर्वरक मिट्टी बहाकर लाता है।जिससे उपज अच्छी होती हैं। खडीन पायतान क्षेत्र में पशु चरते है जिससे पशुओं द्वारा विसरित गोबर मृदा (भूमि) को उपजाऊ बनाता है। खडीनों के नीचे ढलान में कुआं भी बनाया जाता है जिसमें खडीन से रिस कर पानी आता रहता है, जो पीने के उपयोग में आता है। जल प्रबधन कार्यक्रम में परम्परागत निर्मित प्राचीन खडीनों का वैज्ञानिक रख-रखाव होना चाहिए तथा नई खडीनें पारम्परिक तकनीकी ज्ञान के सहारे निर्मित की जानी चाहिए। राजस्थान सरकार ने नई खडीने बनवाने की योजना बनाई हैं, वे निम्न गुणवत्ता की हैं जो तेज वर्षा को सह नहीं पाती एवं उनमें दरारे पड जाती है।


टोबा: -
टोबा एक महत्वपूर्ण पारम्परिक जल प्रबन्धन है, यह नाडी के समान आकृतिवाला होता है। यह नाडी से अधिक गहरा होता है। सघन संरचना वाली भूमि, जिसमें पानी का रिसाब कम होता है, टोबा निर्माण के लिए यह उपयुक्त स्थान माना जाता है। इसका ढलान नीचे की ओर होना चाहिए। टोबा के आस-पास नमी होने के कारण प्राकृतिक घास उग आती है जिसे जानवर चरते हैं। प्रत्येक गाँव में जनसंख्या के हिसाब से टोबा बनाये जाते हैं प्रत्येक जाति के लोग अपने अपने टोबा पर झोपड़ियां बना लेते हैं। टोबा में वर्ष भर पानी उपलब्ध रहता है। टोबा में पानी कभी-कभी कम हो जाता है, तो आपसी सहमति से जल का समुचित प्रयोग करते है। एक टोबा के जल का उपयोग सामान्यतः बीस परिवार तक कर सकते हैं। समय समय पर टोबा की खुदाई करके पायतान (आगोर) को बढाया जा सकता है। इसे गहरा किया जाता है, ताकि पानी का वाष्पीकरण कम हो।


झालरा:- 
झालरा, अपने से ऊंचे तालाबों और झीलों के रिसाव से पानी प्राप्त करते हैं। इनका स्वयं का कोई आगोर (पायतान) नहीं होता है। झालराओं का पानी पीने हेतु नहीं, बल्कि धार्मिक रिवाजों तथा सामूहिक स्नान आदि कार्यो  के उपयोग में आता था। इनका आकार आयताकार होता है। इनके तीन ओर सीढियां बनी होती थी। 1660 ई. में, निर्मित जोधपुर का महामन्दिर झालरा प्रसिद्ध था। अधिकांश झालराओं का आजकल प्रयोग बन्द हो गया है। जल संचय की दृष्टि से इनका विशेष महत्व रहा है। झालराओं का वास्तुशिल्प सुन्दर होता हैं। इनके संरक्षण की आवश्यकता है। प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ जनसहयोग की भी आवश्यकता है। 


कुई या बेरी: -

कुई या बेरी सामान्यतः तालाब के पास बनाई जाती है। जिसमें तालाब का पानी रिसता हुआ जमा होता है। कुई मोटे तोर पर 10 से 12 मीटर गहरी होती हैं। इनका मुँह लकड़ी के फन्टों से ढंका रहता है ताकि किसी के गिरने का डर न रहे। पश्चिमी राजस्थान में इनकी अधिक संख्या है। भारत-पाक सीमा से लगे जिलों में इनकी मौजूदगी अधिक हैं। 1987 के भयंकर सूखे के समय सारे तालाबों का पानी सूख गया था, तब भी बेरियों में पानी आ रहा था।  परम्परागत जल-प्रबन्धन के अन्तर्गत स्थानीय ज्ञान की आपात व्यवस्था कुई या बेरी में देखी जा सकती है। खेत के चारों तरफ मेंड ऊँची करदी जाती हैं जिससे बरसाती पानी जमीन में समा जाता है। खेत के बीच में एक छिछला कुआँ खोद देते हैं जहां इस पानी का कुछ हिस्सा रिसकर जमा हो जाता है। इसे काम में लिया जाता है।

वर्षा जल संरक्षण की शब्दावली:- 
(1) आगौर (पायतान)  वर्षा जल को नाड़ी या तालाब में उतारने के लिए उसके चारों ओर मिट्टी को दबाकर आगोर (पायतान) बनाया जाता है।
(2) टॉंका:-  वर्षाजल एकत्रित करने के लिए बनाया गया हौद। 
(3) नाडी:-  छोटी तलैया जिसमें वर्षा का जल भरा जाता है। 
(4) नेहटा (नेष्टा):-  नाडी या तालाब से अतिरिक्त जल की निकासी के लिए उसके साथ नेहटा बनाया जाता है जिससे होकर अतिरिक्त जल निकट स्थित दूसरी नाड़ी, तालाब या खेत मे ं चला जाये। 
(5) पालर पाणी:-   नाडी या टांके में जमा वर्षा का जल। 
(6) बावड़ी:  वापिका, वापी, कर्कन्धु, शकन्धु आदि नामों से उद्बोधित। पश्चिमी राजस्थान में इस तरह के कुएं (बावडी) खोदने की परम्परा ईसा की प्रथम शताब्दी के लगभग शक जाति अपने साथ लेकर आई थी। जोधपुर व भीनमान में आज भी 700-800 ई. में निर्मित बावडियॉं मौजूद है। 
(7) बेरी:  छोटा कुऑं, कुईयॉ, जो पश्चिमी राजस्थान में निर्मित हैं। 
(8) मदार  नाडी या तालाब में जल आने के लिए निर्धारित की गई, धरती की सीमा को मदार कहते हैं। मदार की सीमा में मल-मूत्र त्याग वर्जित होता है।  

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

क्या आपको हमारा किया जा रहा प्रयास अच्छा लगा तो जरूर बताइए.