- कर्नाटका राज्य सरकार (मुख्यमंत्री - सिद्धारमैया) ने हाल ही में राज्य बजट 2016-17 में कृषि आयकर को समाप्त कर दिया गया है| इसके द्वारा चाय और कॉफी कम्पनियों को राहत मिलेगी |
सत्यपाल जैन को भारत के 21वें विधि आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है |
देश के राष्ट्रपति ने गत वर्ष 14 सितम्बर, 2015 को इस आयोग का गठन किया था। इस का गठन केन्द्र सरकार ने देश भर में न्यायिक सुधारों के संबंध में व अर्थहीन हो चुके कानूनों को निरस्त करने संबंधी विषयों पर अध्ययन करके तथा भारत सरकार को अपने विस्तृत सुझाव देने के लिए किया गया है।
- जननी सेवा योजना रेलवे मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी है। इस सेवा के तहत ट्रेन के अंदर 5 से 12 साल के बच्चों के लिए खाने पीने के खास इंतजाम होंगे जैसे गर्म दूध, गर्म पानी और बच्चे को खाना उपलब्ध हो जाएगा।
- सिक्किम पहला भारतीय राज्य बन गया है जो पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ओपन सरकारी आंकड़ों पोर्टल लांच किया है|
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो 'दुनिया के 100 सबसे अधिक वेतन पाने वाले एथलीटों में फोर्ब्स - 2016 की सूची के अनुसार प्रथम स्थान दिया गया है| देश - पुर्तगाल | रोनाल्डो को फुटबॉल की बेहतरीन युवा प्रतिभाओं में से एक है।
- रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 10-06-2016 को मोतीहारी में चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन बापूधाम, मोतीहारी और दिल्ली के आनन्द विहार स्टेशन के बीच चलेगी।
- 5 जून को मनाये गये विश्व पर्यावरण दिवस का विषय "वन्यजीवों के अवैध व्यापार पर शून्य सहनशीलता" था |
- 8 जून 2016 को मनाये गये विश्व महासागर दिवस का विषय "स्वस्थ महासागर, स्वस्थ ग्रह" था|
- भूमि नीति सेल के लिए नीति आयोग द्वारा नव निर्मित समिति के प्रमुख "टी हक" है |
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण 7 जून 2016 को छत पर सौर ऊर्जा विकसित करने के लिए किया गया |
क्या आपको हमारा किया जा रहा प्रयास अच्छा लगा तो जरूर बताइए.