सीकर की बेटी ने राजपथ पर रच दिया इतिहास
दिल्ली के राजपथ पर गुरुवार को 63वें गणतंत्र दिवस समारोह में वायुसेना की परेड का नेतृत्व हरदासकाबास (सीकर) की बेटी फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्नेहा शेखावत (सबसे आगे) ने किया। 63वें गणतंत्र दिवस पर वायु सेना का नेतृत्व महिला कमांडर के द्वारा किए जाने पर दर्शकों ने भी खुशी व्यक्त की।
फ्लाइल लेफ्टिनेंट शेखावत के साथ तीन फ्लाइंग अधिकारी हीना पोर, अनुपम चौधरी और पूजा नेगी ने भी एयर फोर्स के मार्चं धुन पर कदम से कदम मिला कर नया इतिहास कायम किया।
खास बात यह रही कि वे ऐसा करने वाली वायुसेना की पहली महिला अफसर बन गईं। वे अभी हिंडन एयरफोर्स पर तैनात हैं। उनके पिता महावीर सिंह गुजरात के राज्यपाल कार्यालय में सचिव हैं। स्नेहा के दादा सायर सिंह व बहन मुकेश ने बताया कि जैसे ही स्नेहा के परेड की अगुवाई करने की सूचना मिली, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

क्या आपको हमारा किया जा रहा प्रयास अच्छा लगा तो जरूर बताइए.