Type Here to Get Search Results !

भारतीय मुद्रा का चिन्ह

रुपए का प्रतीक चिन्ह
भारतीय रुपए का प्रतीक चिन्ह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदान-प्रदान तथा आर्थिक संबलता को परिलक्षित कर रहा है। रुपए का चिन्ह भारत के लोकाचार का भी एक रूपक है। रुपए का यहनया प्रतीक देवनागरी लिपि के 'र' और रोमन लिपि के अक्षर 'आर' को मिला कर बना है, जिसमें एक क्षैतिज रेखा भी बनी हुई है। यह रेखा हमारे राष्ट्रध्वज तथा बराबर के चिन्ह को प्रतिबिंबित करती है। भारत सरकार ने 15 जुलाई , 2010 को इस चिन्ह को स्वीकार कर लिया है। यह चिन्ह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुम्बई के पोस्ट ग्रेजुएट डिजाइन श्री डी. उदय कुमार ने बनाया है। भारतीय मुद्रा रुपए के प्रतीक चिन्ह का जल्द ही आप भी अपने कंप्यूटर में इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए आपको बस सरकार द्वारा नि:शुल्क दिए जा रहे एक सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा।
रुपए के प्रतीक चिन्ह को वेबसाइट 'टीडीआईएल-डीसी डॉट इन' से डाउनलोड किया जा सकता है।
टीडीआईएल डेटासेंटर द्वारा जारी इस सॉफ्टवेयर का विकास यूनिकोड कंसोर्टियम तथा आईएसओ ने किया है। वित्तमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि रुपए का प्रतीक यूनिकोड में होगा।

सॉफ़्टवेयर


इस नए सॉफ़्टवेयर को टेक्नॉलॉजी डेवलपमेंट फ़ॉर इंडियन लैंग्वेजेस (टीडीआईएल) डेटासेंटर ने जारी किया है.
भारतीय रुपए के प्रतीक चिन्ह के चुने जाने के तीन महीने के भीतर ही इसे यूनीकोड कॉन्सोर्टियम और 

आईएसओ ने मिलकर तैयार कर लिया था.

कैसे डाउन लोड करें

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इसके लिए पहले आपको एक सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करना होगा जो 

http://tdil-dc.in/ पर उपलब्ध है.

इसके बाद अगर आपको किसी जगह अगर रुपए के प्रतीक चिन्ह का उपयोग करना हो तो Alt Gr और 

साथ में संख्या 4 को दबाना होगा.

दूसरी ओर माइक्रोसॉफ़्ट ने विंडोज़ विस्टा, विंडोज़ सर्वर 2008, विंडोज़ 7 और विंडोज़ 2008 आर2 के लिए 

भी एक अपडेट जारी किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.