भारत ने गुरूवार को चालक रहित लड़ाकू विमान लक्ष्य-2 का बालासोर परीक्षण रेंज से परीक्षण किया। यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित चालक रहित लड़ाकू विमान है। यह जानकारी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने दी। समुद्र के ऊपर 15 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए लक्ष्य-2 ने परीक्षण के दौरान पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन किया।
लक्ष्य-2 ने विभिन्न प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया, जिसमें मिशन को नष्ट होने से बचाने के लिए राडार स्कीम के सॉफ्टवेयर की मरम्मत करना भी था। यह दो मिसाइलों को ढोते हुए वे पॉइंट नेविगेशन मोड में उड़ता रहा।
उपलब्घि : लक्ष्य-2 मानव रहित हमलावर विमान का आधुनिक संस्करण है। यह उसकी 10वीं उड़ान थी।

क्या आपको हमारा किया जा रहा प्रयास अच्छा लगा तो जरूर बताइए.