ब्रह्मांड (THE UNIVERSE)
लगभग पांच हजार वर्ष पुरानी यह श्रुति आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी इसे रचित करते समय थी। सृष्टि की उत्पत्ति आज भी एक रहस्य है। सृष्टि के पहले क्या था ? इसकी रचना किसने, कब और क्यों की ? ऐसा क्या हुआ जिससे इस सृष्टि का निर्माण हुआ ?
अनेकों अनसुलझे प्रश्न है जिनका एक निश्चित उत्तर किसी के पास नहीं है। कुछ सिद्धांत है जो कुछ प्रश्नों का उत्तर देते है और कुछ नये प्रश्न खड़े करते है। सभी प्रश्नों के उत्तर देने वाला सिद्धांत अभी तक सामने नहीं आया है।
सबसे ज्यादा मान्यता प्राप्त सिद्धांत है महाविस्फोट सिद्धांत (The Bing Bang Theory)।
- ब्रह्मांड की उत्पति एक वृहत् विस्फोट से हुई है – ए० बी० जॉर्ज लेमतेरे
- वह मंदाकिनी जिसमे हमारा सूर्य है – आकाशगंगा (MILKY WAY)
- आकाशगंगा की आकृति सर्पिल है.
- एडविन पी० हब्बल (अमेरिका) ने 1925 में सर्वप्रथम बताया की आकाशगंगा के अलावा ब्रह्मांड में अन्य मन्दाकिनियाँ भी है.
- आकाशगंगा के निकटतम मंदाकिनी – देवयानी (ANDROMEDA) 2.2*108प्रकाश वर्ष दूर है.
- आकाशगंगा का सबसे चमकीला तारा – साइरस (DOGSTAR)है. इसे व्याध या लुब्धक भी कहा जाता है.
- प्रोक्सिमा सेंचुरी हमारे सौर मण्डल सबसे नजदीक तारा है (4.25 प्रकाश वर्ष दूर है)
- पारसेक दुरी मापने का एक मात्रक है = 1 पारसेक = 3.26 प्रकाश वर्ष
- इरेटॉस्थेनीज (यूनान, 274-194 B.C.) ने सर्वप्रथम “ज्योग्राफिका” अर्थात भूगोल शब्द का प्रयोग किया था. इसलिए इनको भूगोल का पिता कहा जाता है.

क्या आपको हमारा किया जा रहा प्रयास अच्छा लगा तो जरूर बताइए.