Type Here to Get Search Results !

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO)/ ग्राम सेवक भर्ती - 2021 की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims exam)का सिलेबस जारी किया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO)/ ग्राम सेवक भर्ती - 2021 की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims exam)का सिलेबस जारी किया

👉 परीक्षा के अधिकतम अंक 100 होंगे।
👉 परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे होगी।
👉 प्रश्नों की संख्या : 100

भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी

RSMSSB ने जारी की ग्राम विकास अधिकारी (ग्रामसेवक) भर्ती की विज्ञप्ति

कुल पद: 3896, वेतनमान: L6

योग्यता: 

ग्रेजुएशन + RSCIT
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (1.1.22 तक)

आवेदन शुल्क:

GEN: ₹450
OBC/MBC/EWS: ₹350
SC/T: ₹250

परीक्षा पैटर्न:

Pre (केवल क्वालीफाई) व Mains

आवेदन तिथि: 

10 Sept - 9 Oct 2021 तक SSO के माध्यम से

RSMSSB Gram Sevak bharti Syllabus 2021 & Exam Pattern

ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती -2021

प्रारंभिक परीक्षा हेतु परीक्षा स्कीम
(1) प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
(2) प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे होगी।
(3) प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होगें।

पाठयक्रम (syllabus)

प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे
(1) सामयिक विषय - राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रीडा।

(2) भूगोल और प्राकृतिक संसाधन -
(1) विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर ।
(2) भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
(3) राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या,
बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं।
(4) राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन : खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्य जीव एवं संरक्षण।

(3) भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास :- राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि
आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरुस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं। वृहत्
उद्योग। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।

(4) इतिहास और संस्कृति - निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति :-
(1) जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
(2) बोलियां और साहित्य
(3) संगीत, नृत्य और रंगशाला
(4) धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा सन्त, "लोक देवता" और "लोक देवियाँ।
(5) हस्तशिल्प
(6) मेले और त्यौहार, रूढिया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित।

(5) साधारण मानसिक योग्यता।
(6) तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।
(7) अंग्रेजी, हिन्दी और गणित |
(8) राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा।
(9) कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान।






राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in 




एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

क्या आपको हमारा किया जा रहा प्रयास अच्छा लगा तो जरूर बताइए.